{"_id":"67533c97d7591a13de0bff76","slug":"constitution-architect-dr-ambedkar-remembered-etah-news-c-163-1-sagr1016-126631-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर को किया याद
Fri, 06 Dec 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
एटा/जलेसर/सकीट। संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को जिले भर में मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर उन्हें याद किया गया।
शहर में सपा के कैंप कार्यालय पर गोष्ठी में जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि डॉ. साहब ने देश को ऐसा संविधान दिया जिसमें हर समाज को समान अधिकार प्राप्त हैं। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह दिवाकर, जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, विनोद यादव, आकाश यादव एडवोकेट, आलोक यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि सामाजिक समानता, न्याय और अधिकार की भावना पर आधारित बाबा साहब का संविधान ही देशवासियों का सबसे शक्तिशाली औजार है। अरुणेश गुप्ता, एकेश लोधी, सुभाष सागर, संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह तोमर, सावित्री दिवाकर, नेमा देवी दिवाकर आदि मौजूद रहे। गौतम सिंह, बृजेश सागर, मानवेंद्र सिंह, लज्जाराम, राधे आदि मौजूद रहे। जलेसर के मोहल्ला गोलनगर में गोष्ठी के दौरान हरि सिंह पिप्पल ने कहा कि बाबा साहब की वजह से हमें अपने अधिकार प्राप्त हुए हैं। धम्मदीप भंते, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदास, राजेश बौद्ध, डॉ. कृष्णपाल सिंह, राकेश सिंह, सुषमा देवी एडवोकेट आदि मौजूद रहे। सकीट कस्बा के आंबेडकर पार्क में परिनिर्माण दिवस मनाया गया। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि गौतम सिंह ने बाबा साहब के जीवन काल के बारे में बताया। धर्मेंद्र सहाय दीक्षित, सुरेंद्र वर्मा, बाबू राम, विश्ववर्धन लाले, विक्की, सत्येंद्र कुमार, हरिओम कठेरिया आदि मौजूद रहे।