फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Constable abused the complainant, investigation started

Etah News: सिपाही ने फरियादी से की गालीगलौज, जांच शुरू

Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Constable abused the complainant, investigation started
एटा। थाना जलेसर कई दिन से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। कभी कोई आरक्षी किसी महिला से काम कराने के बदले होटल आने की बात करता है, तो कोई अवैध रूप से खनन करने वालों का साथ देता है। अब थाने के एक और सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह फरियादी के साथ गालीगलौज कर रहा है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

थाना जलेसर में आरक्षियों की लापरवाही व अनुशासनहीनता हावी है। शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादी भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। दो दिन पूर्व थाने के आरक्षी सुमित कुमार का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह एक महिला से कह रहा था कि तुम्हारा काम हो चुका है, अब होटल में आ जाओ। इसके बाद थाना प्रभारी की गाड़ी के चालक कांती शर्मा पर आरोप लगा कि वह गाड़ी चलाते समय बार-बार किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसकी संलिप्तता अवैध खनन में पाई गई। एसएसपी ने दोनों ही आरक्षियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक और सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सिपाही फरियादी के साथ गालीगलौज करता दिखाई दे रहा है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed