फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Conspiracy hatched and sold mother along with minor son

Etah News: षड्यंत्र रचकर नाबालिग बेटे के साथ बेच दी गई मां

Sun, 02 Apr 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Apr 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy hatched and sold mother along with minor son
एटा/जलेसर। क्षेत्र के एक गांव की महिला को नाबालिग बेटे के साथ षड्यंत्र रचकर बेच दिया गया। पति ने पहले भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में छानबीन में बेचने की बात पता चली तो पुलिस को तहरीर दी गई। मामला दर्ज नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया और दंपत्ती सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। एक गांव के व्यक्ति का आरोप है कि गांव के ही महेंद्र सिंह और इसकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा रामू और पुत्रबधू कल्पना से अच्छे पारिवारिक संबंध थे। इसके चलते आना जाना था। 15 नवंबर 2022 को साजिश के तहत पत्नी और नाबालिग बेटे को अपने साथ रिश्तेदारी में ले जाने की बात कही तो स्वेच्छा से भेज दिया गया। पत्नी जेवरात और पांच हजार रुपये नकदी भी घर से ले गई थी। अगले दिन सभी लोग लौट आए लेकिन पत्नी और बेटा नहीं आए। तब इन लोगों से पूछा गया तो कहा कि दो-चार दिन रुकने के बाद आ जाएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद पत्नी लौट कर नहीं आई। तब छानबीन की गई तो जानकारी मिली कि अनिल कुमार उर्फ कालिया निवासी गांव कासिमपुर थाना मारहरा को पत्नी और बेटे को बेच दिया गया है। कालिया की काफी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद थाना और पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। तब अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि ऐसा मामला कभी सामने नहीं आया है, अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। जांच में सत्यता सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed