फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Consolidation officers signed blank registers, angry

चकबंदी अधिकारियों ने कराए कोरे रजिस्टरों पर हस्ताक्षर, गुस्सा

Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Consolidation officers signed blank registers, angry
जलेसर। चकबंदी अधिकारियों ने गांववासियों के हस्ताक्षर कोरे रजिस्टरों पर कराकर रख लिए। इससे गुस्साए गांव गोपालपुर के लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोपालपुर के प्रमोद लोधी, चरन सिंह, योगेश कुमार, सियाराम सिंह राकेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि गांव में इन दिनों चकबंदी का कार्य चल रहा है, लेकिन चकबंदी विभाग के अधिकारी तथा लेखपाल गांव जाने की बजाए ग्राम प्रधान एवं उसके समर्थकों के कोरे कागजों तथा रजिस्टरों पर हस्ताक्षर करा लेते हैं।
विज्ञापन

इसके आधार पर अपनी मनमाफिक कार्रवाई लिख देते हैं। इस तरह किसानों के साथ कोई भी बड़ा घोटाला हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि चकबंदी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील कार्यालय आकर आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed