{"_id":"6793b75e0392f3cd250b55a1","slug":"congressmen-reached-nagla-pawal-made-various-demands-from-the-administration-etah-news-c-163-1-eta1001-128744-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नगला पवल पहुंचे कांग्रेसी, प्रशासन से की विभिन्न मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नगला पवल पहुंचे कांग्रेसी, प्रशासन से की विभिन्न मांगे
Fri, 24 Jan 2025 09:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक शीतलपुर के गांव नगला पवल में आर्थिक तंगी से परेशान महिला की मौत के बाद प्रशासनिक स्तर से सहायता की जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी वहां पहुंचे। प्रशासन से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और अन्य प्रकार की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने बताया कि हम लोगों ने नगला पवल पहुंचकर शोक संतृप्त परिजन को दिलासा दी। साथ ही आश्वासन दिया है कि जो भी संभव हो सकेगा, वह हम करने का प्रयास करेंगे। शासन प्रशासन से मांग कि दलित परिवार की दैनिक स्थिति को सुधारने के लिए हर योजना का लाभ दिया जाए। बेटियों की शादी के लिए 10 लाख रुपये का फंड दिया जाए। बड़ी बेटी जब 18 वर्ष की हो जाए तो उसको सरकारी नौकरी दी जाए। जिससे कि परिवार का भरण-पोषण हो सके।
इसके अलावा अच्छे विद्यालय से बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से इनका नाम दर्ज कराया जाए। वहीं अब तक इनको न मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लिए दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नैना शर्मा एडवोकेट, सुभाष सागर, भगवान स्वरूप प्रजापति, सुनील गौतम, संजीव गुप्ता, हीरा पाराशर वाल्मीकि आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।