फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congressmen fasted sitting near Gandhi statue, sang Raghupati Raghav...

Etah News: गांधी प्रतिमा के पास बैठ कांग्रेसियों ने किया उपवास, गाया रघुपति राघव...

Wed, 17 Jan 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jan 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen fasted sitting near Gandhi statue, sang Raghupati Raghav...
एटा। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को उपवास पर रहे। घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर रघुपति राघव राजा राम गीत गाते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं के साथ अयोध्या में अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अनोखेलाल तिवारी सहित कई नेता अयोध्या में दर्शन के लिए गए थे। श्रीराम मंदिर परिसर में भाजपा एवं संघ के लोगों ने अनोखेलाल तिवारी से अभद्रता की एवं पार्टी के ध्वज का अपमान किया। इसके विरोध में ही हम लोग आज उपवास पर हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे अराजक तत्वों को सद्बुद्धि आए। जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी, नैना शर्मा एडवोकेट, डाॅ. सुरेंद्र स्वेरी सविता, सुभाष सागर एडवोकेट, हर्षवर्धन बौद्ध एडवोकेट, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed