फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress workers show enthusiasm for gherao of the Assembly, many leaders put under house arrest

Etah News: विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेसियों में दिखा उत्साह, कई नेता नजरबंद

Tue, 17 Feb 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress workers show enthusiasm for gherao of the Assembly, many leaders put under house arrest
लखनऊ जाने से रोकने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल सोलंकी को नजरबंद किया गया। स्रोत 
एटा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


सुबह से ही लखनऊ रवाना होने की तैयारी कर रहे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को प्रशासन ने एहतियातन नजरबंद कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल सोलंकी ने जारी प्रेस नोट में कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है, किसान लागत और कर्ज के बोझ तले दबे हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार विफल रही है। कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेसजन सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलंकी ने आरोप लगाया कि लखनऊ जाकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा घरों में नजरबंद किया जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा। कहा कि जनमानस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed