फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress protested alleging irregularities in examinations

Etah News: परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jun 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Congress protested alleging irregularities in examinations
एटा। परीक्षाओं में गड़बड़ियों का आरोप लगा कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नीट परीक्षा को रद्द करते हुए सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की।जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने कहा कि नीट परीक्षा परिणाम 4 जून को जारी हुआ। इसमें कई अनियमितताएं पाई गईं। परीक्षार्थियों द्वारा पेपर लीक का भी आरोप लगाया गया है। ऐसे में प्रतीत होता है कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार व अन्य अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया है। विशेष रूप से भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा में नीट परीक्षा से संबंधित भ्रष्टाचार करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

किसान कांग्रेस कमेटी के सुनील गौतम ने कहा कि परीक्षाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के चलते लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। एडवोकेट रामनिवास यादव, चोब सिंह धनगर, अरुणेश गुप्ता, एकेश लोधी, गीतम सिंह राजपूत, बाबू हरी सिंह यादव, दिनेश मिश्रा एडवोकेट, अनुभव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed