फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress officials handed over Kovid medicine kits to the princes

कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रधानों को सौंपीं कोविड दवा किट

Wed, 23 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Congress officials handed over Kovid medicine kits to the princes
जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुढ़ई प्रहलादनगर प्रधान को कोरोना दवा किट देते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : ETAH
एटा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को कोविड दवाओं की किटें सौंपी। साथ ही प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भेजे बधाई संदेश भी प्रधानों को वितरित किए। ग्राम समसपुर, मुढ़ई प्रहलाद नगर, पटना, सिकंदरपुर मढ़ी आदि पंचायतों में मंगलवार को पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारी प्रधानों से मिले। विधान सभा प्रभारी अमित अग्रवाल और ब्लॉक अध्यक्ष भूरी सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत उप्र कांग्रेस कमेटी ने ये किटें भेजी हैं।
विज्ञापन

जिन्हें ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस पंचायत अध्यक्षों पर भी किटें उपलब्ध रहेंगी। पीड़ित व्यक्ति इन किटों को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत, सत्यदेव शर्मा, संजू रजा, राहुल यादव, मनोज यादव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed