{"_id":"16148807c5ebd149a43d84617a7fac0a","slug":"congress-introduced-a-resolution-in-opposition-to-land-acquisition-bill-yatrayatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने शुरू की संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने शुरू की संकल्प यात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल
विज्ञापन
गांधी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भूमि अधिग्रहण के
विरोध में संकल्प यात्रा शुरू की।
जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने मेहता पार्क से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा घंटाघर, जीटी रोड होती हुई शहीद पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले ने कहा कि जनता को वादों पर गुमराह कर सत्ता प्राप्त करने वाली मोदी सरकार का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसान एवं लोकतंत्र विरोधी है। जिसका हम विरोध करते हैं।
कमेटी के सदस्य अरूण दीक्षित ने कहा कि 19 अप्रैल को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली रैली के बाद प्रत्येक जिले में मोदी के खोखले वादों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। युवा कांग्र्रेस महासचिव इमरान अली ने कहा कि मोदी सरकार ने बर्बाद हुए किसानों को अभी तक कोई मदद नहीं की है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ओमलक्ष्मी चौहान ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने जनता को बुरे दिनों की सौगात दी है।
इस मौके पर अरूणेश गुप्ता, राकेश कश्यप, ओमबाबू यादव, दिनेश चंद्र, राजेंद्र यादव, शमीउद्दीन, विजय सिंह, भगवानस्वरूप, गीता गुप्ता, केपी सिंह आदि मौजूद थे।