फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress attacks over NEET exam leak row, demands Education Minister's resignation.

Etah News: नीट परीक्षा लीक विवाद पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

Fri, 26 Jun 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congress attacks over NEET exam leak row, demands Education Minister's resignation.
कांग्रेसियों ने की छात्रों की गूंज अभियान की शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सांसद सत्या बहन के कैंप कार्यालय पर परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ठाकुर अनिल सोलंकी और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि बार-बार नीट पेपर लीक और गड़बड़ियों ने देश के लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहे हैं। इसी उद्देश्य से कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने के लिए अभियान शुरू किया है। जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस सुनील गौतम ने कहा कि केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) निष्पक्ष व सुरक्षित परीक्षा कराने में विफल रही हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर युवाओं के साथ है। इस दौरान रणधीर सिंह दीपू, सोहन लाल वर्मा, नैना शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राजेश कुमारी, संतोष गौतम, संजीव गुप्ता, जिलाध्यक्ष आकाश तिवारी, सुभाष सागर एडवोकेट, प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, प्रदेश सचिव राजपाल वर्मा तथा प्रदेश सचिव श्रीमती ज्योति सोलंकी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed