{"_id":"6001d80c8ebc3e31f4014334","slug":"complaints-etah-news-agr4765799191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत निजी अस्पताल में कर दिया सिर का ऑपरेशन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत निजी अस्पताल में कर दिया सिर का ऑपरेशन, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर से लगी आबादी में संचालित एक निजी अपंजीकृत अस्पताल में हादसे में घायल व्यक्ति के सिर का ऑपरेशन करने से मौत का आरोप परिजनों ने लगाया है। साथ ही मौत के बाद गुमराह करने की भी बात कही है। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई है। वहीं, सीएमओ अपंजीकृत अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहे हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के आगरा रोड गांव चमकरी के पास एक निजी अस्पताल में सिर का ऑपरेशन करने की वजह से जिला शाहजहांपुर थाना अल्लापुर क्षेत्र के गांव असरकपुर निवासी हरनाम सिंह (55) की मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामलखन ने बताया कि पिता दूध के टैंकर पर चालक थे और बृहस्पतिवार को जिला संभल थाना व कस्बा गुन्नौर में रोडवेज से हादसा हो गया था। हादसे में घायल होने के बाद उनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
यहां से इलाज कराने के लिए फर्रुखाबाद से एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे। एंबुलेंस के चालक ने एटा आकर आगे जाने से इनकार कर दिया और यहां पर ही भर्ती कराने को कहते हुए चमकरी के पास अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि यहां अस्पताल संचालक ने 20 हजार रुपये जमा करा लिए और पांच हजार की दवा मंगाई गई। जब भर्ती कराया था तब पिता बोल रहे थे लेकिन सिर का ऑपरेशन लापरवाही से करने के चलते रात्रि में पिता की मौत हो गई। निजी अस्पताल संचालक मौत की बात को छिपाए रहा और मरीज से मिलने तक नहीं दिया। अस्पताल संचालक एंबुलेंस से शव को मोर्चरी में रखकर भाग गया। मैने अस्पताल संचालक के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की है।