फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Company assured payment of workers, workers returned to work

Etah News: कंपनी ने श्रमिकों के भुगतान का दिया आश्वासन, काम पर लौटे मजदूर

Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Company assured payment of workers, workers returned to work
एटा। मलावन में स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रमिक यहां कार्य कर रहे हैं। वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने सोमवार को हड़ताल कर दी थी। यह हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल की सूचना पर तापीय परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बात की। बाद में कंपनी के कर्मियों और श्रमिकों में सहमति बन गई। दोपहर बाद श्रमिक काम पर लौट आए।
विज्ञापन


तापीय परियोजना का निर्माण कराने का कार्य कोरियाई कंपनी दूसान को मिला हुआ है। इसके अधीन कई कंपनी कार्य कर रहीं हैं। श्रमिकों ने बताया कि कंपनियां दो माह का वेतन रोक कर भुगतान करतीं हैं। भुगतान के लिए हर माह की पांच तारीख नियत है, लेकिन कंपनी के लोग समय से भुगतान नहीं करते हैं। इस माह में अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर सोमवार को हड़ताल कर दी गई। परियोजना में कोई कार्य नहीं हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही कर्मचारी फिर हड़ताल पर चले गए। कंपनी के अधिकारियों ने काम करने को कहा इस पर श्रमिकों ने बोल दिया पहले भुगतान किया जाए इसके बाद काम किया जाएगा। दोपहर तक श्रमिक हड़ताल पर रहे। दोपहर बाद फिर अधिकारियों ने श्रमिकों से बात की और वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिक काम पर लौट गए। श्रमिकों ने बताया कि हर माह एनएस, अरविंद व ईएसई पॉवरकॉम कंपनी द्वारा वेतन भुगतान में ऐसा ही किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ था। इसी के कारण हड़ताल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दूसरे प्रदेशों के काम कर रहे हैं श्रमिक
तापीय परियोजना में दूसरे प्रदेशों के श्रमिक कार्य कर रहे हैं। श्रमिकों ने बताया कोई झारखंड से है तो कोई बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रदेशों से है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के भी लोग यहां कार्य कर रहे हैं। ऐसे में वेतन भुगतान में समस्या होती है तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माह भर दुकानों से राशन उधार लेते हैं। वेतन भुगतान न होने पर दुकानदारों का बकाया नहीं दे पाते हैं। ऐसे में दुकानदार भी राशन देने से मना कर देते हैं।

-------------
श्रमिकों ने हड़ताल की ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। डूसान कंपनी के अंतर्गत कई कंपनी कार्य कर रहीं हैं, हो सकता है कुछ मामला हुआ हो संज्ञान में नहीं आया है। -मनोज श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता

 मनजीत, जीवन नगर

मनजीत, जीवन नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed