{"_id":"f3737bb8c63bb4a688d227a5b65a41f2","slug":"communists-protest-arrest-of-kanhaiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया की गिरफ्तारी पर कम्यूनिस्टों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया की गिरफ्तारी पर कम्यूनिस्टों का विरोध
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम्यूनिस्ट मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जेएनयू की घटना में कन्हैया की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला सचिव सालिक राम ने कहा कि दिल्ली पुलिस की मिली भगत से पटियाला हाउस कोर्ट में पुलिस हिरासत में कन्हैया पर जानलेवा हमला किया गया। इसके खिलाफ पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की। कानून का दरुपयोग कर फर्जी वीडियो के जरिए कन्हैया को राष्ट्रदोही घोषित करने में दिल्ली पुलिस लगी हुई है। आजादी को झूठी बताने वाले आरएसएस के लोग जिन देश विरोधी नारों की बात करते हैं वह कन्हैया कुमार की विचारधारा से बहुत दूर हैं। कन्हैया की रिहाई एवं हमला करने वाले अधिवक्ताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान सुनील कुमार, ईश्वरी प्रसाद, ओमप्रकाश प्रतिहार, राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, भूपसिंह, रामजी कुमार, राजकुमार मौजूद रहे।