{"_id":"6251c6fc7fae867160238737","slug":"common-service-centers-will-be-built-in-44-panchayat-houses-etah-news-agr529679215","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 पंचायत घरों में बनाए जाएंगे कॉमन सर्विस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 पंचायत घरों में बनाए जाएंगे कॉमन सर्विस सेंटर
विज्ञापन
एटा। पंचायत राज विभाग की ओर से 44 गांव में कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत घर चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके बाद गांववासियों को गांव में ही तमाम ऑनलाइन सुविधाएं मिल सकेंगी।
कई ग्राम पंचायत में ऑनलाइन सुविधाएं न होने की वजह से गांववासियों को शहर या कस्बों तक आना पड़ता है। पंचायत राज विभाग की ओर से अब पंचायत घर में ही कॉमन सर्विस सेंटर की सेवा शुरू की जाएगी। जिससे ऑनलाइन फॉर्म भरवाने या फिर अन्य काम गांव में ही निर्धारित शुल्क देकर करा सकेंगे।
जिले के 44 ग्राम पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर की शुरूआत की जाएगी। पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि 44 पंचायत घर में कॉमन सर्विस सेंटर की शुरूआत करने के लिए ऐसे पंचायत घर चिह्नित किए जा रहे हैं, जिसमें चार कमरे बने हों। जिसमें एक कमरा कॉमन सर्विस सेंटर के लिए बनाया जाएगा। साथ ही विभाग द्वारा इंटरनेट की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।