फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Colourful district Youth Festival debut

जनपदीय युवा समारोह का रंगारंग आगाज

Fri, 06 Nov 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 06 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Colourful district Youth Festival debut
जनपदीय युवा समारोह का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। इसी के साथ ही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। सहभागिता करने वाले छात्र छात्राओं ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलें। खेल में पिछडने पर आगे वेहतर करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे, जिससे वे अच्छे खिलाड़ी बन सकें। आज खेल का महत्व काफी बढ़ गया है। विभिन्न खेेलों के माध्यम से तमाम खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैे। इस समारोह में सहभागिता करने वाले सभी खिलाड़ी छात्र अपनी प्रतिभा से जनपद व देश का नाम रोशन करें।  इससे पूर्व उन्होंने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने जनपद का ध्वज पहराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य एचपीएन दुवे ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार जताया। समारोह के शुभारंभ पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति से अतिथि मंत्र मुग्ध नजर आए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भूरी सिंह, विज्ञान क्लव जिला संयोजक जयंत गुप्ता, अभिषेक पांडेय, राजकुमार अग्रवाल, समीक्षा सिंह,अमित अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, विद्याराम वर्मा, उम्मेद सिंह, विनय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed