फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cold wave making children victims of pneumonia

Etah News: गलन व शीतलहर बच्चों को बना रही निमोनियां का शिकार

Thu, 29 Dec 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cold wave making children victims of pneumonia
मेडिकल कॉलेज के एमसीएच वार्ड में भर्ती बीमार बच्चों के साथ उनके अभिभावक ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शीतलहर का प्रकोप बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। वह निमोनिया के शिकार होने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 25 से 28 बीमार बच्चों को अभिभावक जांच व इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कॉलेज के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) के अलावा एसएनसीयू में नवजात शिशुओं को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अवकाश के चलते आधे दिन की ओपीडी हुई। 11 बच्चे निमोनिया से पीड़ित चिह्नित किए गए। इनमें से सात को भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों के शरीर का सामान्य तापमान औसतन 36.5 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। अगर इससे अधिक ा कम रहता है तो बुखार, दर्द, खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, इससे वह निमोनिया से ग्रसित हो जाते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी सिंह ने बताया बच्चों को निमोनिया बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से होता है। कुछ बच्चों में जन्मजात कुछ परेशानियों की वजह से बार-बार निमोनिया की समस्या होती है। सर्दियों के मौसम में बच्चों को सबसे ज्यादा निमोनिया होता है। इस बीमारी से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर उचित सामान्य स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। गर्भवती महिलाएं नवजात में इस बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए खुद को टीका लगवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed