{"_id":"fe56a9b2ea02f12ec34dcff4fef1d074","slug":"cold-gas-demand-grew-30-percent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में 30 प्रतिशत बढ़ी गैस की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में 30 प्रतिशत बढ़ी गैस की मांग
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में कड़ाके की ठंड में रसोई गैस की मांग बढ़ गई है। वहीं आपूर्ति की रफ्तार कम होने से उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि बुकिंग के 10 दिन बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल रही।
कई माह से सुचारु चल रही गैस आपूर्ति इन दिनों चरमरा रही है। ठंड के चलते जहां मांग बढ़ रही है। वहीं, आपूर्ति की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। इनका आरोप है कि 24 घंटों की आपूर्ति के निर्देश हवा में हैं। 10 दिनों बाद भी सैकड़ों उपभोक्ता गैस के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीण अंचल में ऐसी अधिक शिकायतें हैं। वहीं, विभागीय लोगों का कहना है कि जाड़े में 25 से 30 प्रतिशत की स्वत: ही मांग बढ़ जाती है।
वहीं, कोहरे आदि के चलते सिलेंडरों की आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। इसके चलते आंशिक परेशानी हो रही है। एक गैस एजेंसी के संचालक सत्यदेव गुप्ता का कहना है कि अन्य महीनों में अधिकतम सत्रह हजार की मांग रहती है। दिसंबर में 22 हजार सिलेंडर की आपूर्ति के बाद भी सैकड़ों की पेंडेंसी है। इन दिनों नौ सौ से लेकर हजार तक की बुकिंग हो रही है। जबकि पूर्व दिनों में यह संख्या अधिकतम सात सौ प्रतिदिन होती थी।