फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Coaching centers operating in unsafe buildings; safety measures missing.

Etah News: असुरक्षित भवनों में चल रहे कोचिंग सेंटर, सुरक्षा इंतजाम नदारद

Thu, 25 Jun 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Coaching centers operating in unsafe buildings; safety measures missing.
शहर के श्रंगार नगर में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी के बच्चों को बाहर निकालते जिला विद्यालय नि
एटा। शहर में संचालित कई कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए असुरक्षित भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनमें पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकांश कोचिंग संस्थानों में आग या अन्य आपात स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। शहर के कई कोचिंग सेंटर संकरी गलियों और व्यावसायिक भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां न तो आपातकालीन निकास द्वार हैं और न ही सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन किया जा रहा है। कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र तक उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कुछ स्थानों पर लगे उपकरण लंबे समय से अनुपयोगी हालत में पड़े हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा को लेकर कभी कोई मॉक ड्रिल या जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किया जाता। कोचिंग में फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन और नियमित सुरक्षा जांच अनिवार्य होनी चाहिए लेकिन कई कोचिंग संस्थान इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में आग लगने, शॉर्ट सर्किट या अन्य आपात स्थिति के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन


-- केस-1ः संकरी गलियों में चल रहीं कोचिंग व लाइब्रेरी

आगरा सड़क से नारायण नगर मोहल्ले में जाते समय कई कोचिंग संचालित हो रही है। यहां सिर्फ चार फीट की गलियों में कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित हो रही है। मानक को ताक पर रखकर यहां सैकड़ों छात्रों की जान जोखिम में डाली जा रही है। आपातकालीन स्थिति में यहां पर अग्निशमन विभाग का वाहन तक नहीं पहुंच सकता है। वहीं कोचिंग से छात्रों का भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। शिक्षा विभाग की टीम पर ऐसी कोचिंग व लाइब्रेरी पर कोई नजर नहीं है। केस-2ः मोहल्ला काजी में संचालित कई कोचिंग चल रही अवैध अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला काजी में कई कोचिंग व लाइब्रेरी अवैध तरीके से चल रही है। इन कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों के पास फायर एनओसी उपलब्ध नहीं है। कोचिंग व लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों की जान खतरे में डालकर पढ़ाई कराई जा रही है। यहां कुछ कोचिंग व लाइब्रेरी तो एक दुकान के अंदर ही खोल दी है, जिनका कोई मानक तक तय नहीं है।
विज्ञापन


इंपैक्टः

कोचिंग व लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान चलाया, लाइब्रेरी सीज

फोटो- एटा। शहर के कई मोहल्लों में बेसमेंट में अवैध तरीके से कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित हो रही है। इसको लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग व लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की। श्रंगार नगर में संचालित एक लाइब्रेरी को नोटिस दिया गया। वहीं पीपल अड्डा स्थित एक कोचिंग सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के श्रंगार नगर, शांति नगर, अरुणा नगर, निधौली सड़क, आगरा सड़क, जिला पंचायत क्षेत्र सहित कई मोहल्लों में नियमों को ताक पर रखकर अवैध कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं। इनमें से कई संस्थान बेसमेंट में चल रहे हैं, जबकि कुछ तंग गलियों में ऐसे भवनों में संचालित हैं, जहां आपात स्थिति में छात्रों का सुरक्षित निकास संभव नहीं है। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 25 जून को खबर प्रकाशित की। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और बेसमेंट में संचालित कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने सीएफओ प्रशांत राणा, एडीआईओएस सुजीत कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह के साथ बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी का पंजीकरण मिला। यहां छात्र संख्या की क्षमता के अनुसार पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश देते हुए नोटिस दिया गया और लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे बच्चों को बाहर निकालकर बंद करा दिया गया। चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बेसमेंट की जगह लाइब्रेरी को अन्य जगह स्थानांतरण करें तभी लाइब्रेरी संचालित की जाए। वहीं निधौली कलां सड़क स्थित गुरुकुल क्लासेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोचिंग का कोई साइनबोर्ड नहीं था। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। इस पर नोटिस दिया गया। वहीं पीपल अड्डा स्थित हिमालयन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी अवैध रूप से संचालित पाई गई। सील कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सभी कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों को चेतावनी जारी की है कि बेसमेंट में कोई भी कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित नहीं होगी। वहीं बिना पंजीकरण के कोई लाइब्रेरी व कोचिंग संचालित होते हुए पाई गई तो उसके खिलाफ एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

शहर के श्रंगार नगर में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी के बच्चों को बाहर निकालते जिला विद्यालय नि

शहर के श्रंगार नगर में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी के बच्चों को बाहर निकालते जिला विद्यालय नि

शहर के श्रंगार नगर में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी के बच्चों को बाहर निकालते जिला विद्यालय नि

शहर के श्रंगार नगर में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी के बच्चों को बाहर निकालते जिला विद्यालय नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed