फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CO City to investigate stopping BJP state minister's car

भाजपा प्रदेश मंत्री की कार रोकने की जांच करेंगे सीओ सिटी

Thu, 29 Sep 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

माया पैलेस चौराहा पर बुधवार को पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग कर हूटर उतरवाए जा रहे थे।इसकी शिकायत पर सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है।एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी राजकुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन
CO City to investigate stopping BJP state minister's car

विस्तार

एटा। माया पैलेस चौराहा पर बुधवार को पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग कर हूटर उतरवाए जा रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती की हूटर लगी कार को यातायात पुलिस ने रोक लिया। भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि टीएसआई ने उनसे अपशब्द कहे। इसकी शिकायत पर सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री कार से बुधवार को आगरा एक बैठक में जा रहे थे। वहीं एटा पुलिस माया पैलेस चौराहा पर हूटर लगाकर चल रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भाजपा नेता की गाड़ी पर हूटर देख टीएसआई ने इसको रुकवा लिया और हूटर को लेकर कुछ बात कही। आरोप है कि परिचय देने के बाद भी पुलिसकर्मी ने गलत शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने मामले की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन को दी। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पहले मौके पर पुलिसकर्मियों से बात की। इसके बाद एसएसपी के पास जाकर टीएसआई की शिकायत की। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी राजकुमार को सौंपी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि प्रदेश मंत्री से मेरी बात हो गई है। जानकारी के अभाव में उनकी कार को रोका गया था। अपशब्द के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed