{"_id":"619643c9d2efa7220c00b851","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-the-weather-changed-etah-news-agr5150301200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, बदला मौसम
विज्ञापन
शहर में जीआईसी ग्राउंड की ओर आसमान में छाए हुए बादल ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने की की वजह से तापमान में गिरावट आई और ठंडक महसूस की गई। मौसम परिवर्तन के असर से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दोपहर में हल्की सी धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके बाद सूर्यदेव बादलों में लुकाछिपी का खेल खेलते नजर आए।
लोग जहां घरों में गीले कपड़े सुखाने के लिए धूप का इंतजार करते रहे। वहीं गुनगुनी धूप से मिलने वाली गरमाहट के लिए भी तरस गए। शाम के वक्त करीब चार बजे से ही लोग ठंड का एहसास करने लगे। बुजुर्ग व बच्चों सहित तमाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
मौसम का मिजाज देेख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। शीतलपुर के सुरेंद्र, विक्की आदि ने बताया कि धान कुछ दिन पहले बोया गया है, जबकि गेहूं की बुवाई चल रही है। यदि बरसात होती है तो नुकसान होगा।