फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Close toilet opened in Allipur Brwara

अल्लीपुर बरवारा में बंद शौचालय खुलवाए

Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 12 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Close toilet opened in Allipur Brwara
अल्लीपुर बरवारा में बंद शौचालय खुलवाए - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार द्वारा जिले को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त करने के लिए दिए गए निर्देश के बाद प्रशासन इस प्रयास में जुटा हुआ है। अभी तक सिर्फ एक ही गांव तिम्बरपुर खुले में शौच मुक्त हो सका है। ऐसी स्थिति में अलीगढ़ मंडल से पहुंची उपनिदेशक ने जनपद में खुले में शौच मुक्ति मुक्ति के लिए किए गए प्रयासों की सत्यता को परखा। उन्होंने समीक्षा बैठक कर एडीओ एवं खंड प्रेरकों को कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर निगरानी कमेटी से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी ली। अल्लीपुर बरवारा में बंद पड़े शौचालय उन्होंने खुलवाए।
विज्ञापन

गुरुवार को उपनिदेशक पंचायत अलीगढ़ मंडल नंदनी जैन ने समीक्षा बैठक के दौरान जिले के सभी एडीओ पंचायत एवं खंड प्रेरकों से उनके लक्ष्य एवं उनके द्वारा किए गए जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विभाग पर बहुत बड़ा लक्ष्य शासन से निर्धारित है, जो कि पूरे जिले को 2019 तक खुले में शौंच मुक्त किया जाना है। इसके लिए पूरी तरह से मेहनत करनी होगी, जो मेहनत नहीं करेगा उसके विरूद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने इस दौरान विभागीय अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान डीपीआरओ शरनजीत कौर, समस्त एडीओ पंचायत, खंड प्रेरक, डीसी एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान की सत्यता को परखने को वह गांव में निगरानी समिति के सदस्यों से सीधे मिलने पहुंची और अभियान की गतिविधियों के बारे में जाना। गांव प्रहलादपुर में निगरानी समिति के साथ मिलकर खुले में शौंच जाने वाली हानियों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान डीपीआरओ ने बताया कि जिले में 82 ग्रामों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। सभी स्वच्छता की टीमों को लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग जिलाधिकारी एवं शासन स्तर से भी की जा रही है। इसके बाद उपनिदेशक पंचायत ने सोरों के गांव अल्लीपुर बरवारा का निरीक्षण किया। बंद पड़े शौचालयों को खुलवाया गया और उपयोग करने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed