{"_id":"62eea6a05d7f926ece3c7ce8","slug":"clinic-sealed-after-girl-s-death-during-treatment-etah-news-agr542585612","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान बालिका की मौत के बाद क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान बालिका की मौत के बाद क्लीनिक सील
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र स्थित गांव बेरनी में आठ वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शनिवार को क्लीनिक सील कर दिया गया। क्लीनिक संचालक फरार बताया गया है।
एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि गांव बेरनी निवासी नरेश कुमार की आठ वर्षीय पुत्री पल्लवी उर्फ आंचल की इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर मौत हुई थी। इलाज में लापरवाही बरतने की बात सामने आई थी। शनिवार को गांव पहुंचकर परिजन से बालिका की मौत के बारे में जांच-पड़ताल की। परिजन ने बताया कि गांव के ही क्लीनिक संचालक सालू के पास आंचल को इलाज कराने ले गए थे।
यहां पर गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, इसके बाद बेटी की तबीयत बिगड़ने लगी। क्लीनिक संचालक को बताया तो वह भाग गया। कुछ ही समय में बेटी की मौत हो गई। एसीएमओ ने बताया कि क्लीनिक संचालक फरार है। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। दो दिन के अंदर जवाब देने के लिए एक नोटिस चस्पा किया गया है।