फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Class 8 student missing from residential school, family worried

Etah News: आवासीय विद्यालय से कक्षा आठ का छात्र लापता, परिजन चिंतित

Tue, 24 Mar 2026 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Class 8 student missing from residential school, family worried
अलीगंज। नगर के एक आवासीय विद्यालय से कक्षा 8 का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इससे परिजन चिंतित हैं। उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है। पुलिस छात्र की तलाश लग गई है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल निवासी कर्मवीर ने बताया कि उनके रिश्तेदार राधेश्याम का बेटा आर्यन अलीगंज स्थित डीडी वर्मा उत्तर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है। विद्यालय के छात्रावास में रहकर वह पढ़ाई करता था। रविवार शाम जब वह अचानक विद्यालय पहुंचे तो आर्यन वहां मौजूद नहीं था। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, जिससे परिजन की चिंता और बढ़ गई। स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन ने अलीगंज थाने में लिखित शिकायत देकर जल्द से जल्द बच्चे की बरामदगी की मांग की है। वही विद्यालय के प्रबंधक उदय वर्मा ने बताया कि छात्र बिना बताए कहीं चला गया है। आर्यन ने स्टाफ से कहा था कि वह बाल कटवाने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। विद्यालय स्टाफ ने दो घंटे तक उसकी तलाश की और फिर परिजनों को सूचना दी। विद्यालय प्रशासन भी अपने स्तर पर छात्र को ढूंढने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन




बिना मान्यता चल रहा है हास्टल, होगी कार्रवाई

छात्र के लापता होने के बाद सामने आया है कि स्कूल का हास्टल बिना मान्यता के चल रहा था। अब विभाग इसकी लीपापोती में लग गया है। एबीएसए विनोद कुमार ने बताया है कि संबंधित आवासीय विद्यालय बिना मान्यता संचालित हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। विद्यालय प्रबंधन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एबीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्र की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। - राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed