फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clash over playing a song on the DJ; bride's maternal cousin shot.

Etah News: डीजे पर गाना बजाने के लिए मारपीट दुल्हन के ममेरे भाई को लगी गोली

Thu, 07 May 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 07 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Clash over playing a song on the DJ; bride's maternal cousin shot.
मारहरा में शादी समारोह में गोली लगने से घायल हुआ आकाश। स्रोत स्वजन
एटा। गांव नगला भीम में बुधवार रात एक शादी समारोह में डीजे पर मनपसंद का गाना बजाने के लिए बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। इसी बीच दूल्हा पक्ष के युवकों ने दुल्हन के ममेरे भाई को गोली मार दी। घायल आकाश को गंभीर हालत में अलीगढ़ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में मारहरा थाना पुलिस ने चार युवकों विष्णु, गणेश, पंकज, सल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया है। गोलीकांड के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद बरात लौट गई।
विज्ञापन

गांव नगला भीम निवासी चरण सिंह उर्फ पप्पू की बेटी अनीता कुमारी की शादी कासगंज की साईंधाम कॉलोनी निवासी हिमांशु के साथ तय हुई थी। बुधवार को बरात गांव नगला भीम पहुंची। बरेली-मथुरा राजमार्ग की स्थित एक फार्म हाउस में शादी की रस्में चल रही थीं। रात करीब 12 बजे डीजे पर डांस और मनपसंद गाना बजाने के लिए घराती और बरातियों में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन

लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन वर पक्ष के युवक धमकी देकर चले गए। आधे घंटे बाद बाइक से लौटे बराती युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन के ममेरे भाई आकाश निवासी साढ़ूपुरा निधौली कलां के सीने में दाईं तरफ लगी। इसके बाद भगदड़ मच गई। लहूलुहान आकाश को आनन-फानन अलीगढ़ के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। कहा कि अपराधी किस्म के लोगों से रिश्ता नहीं जोड़ा जाएगा। एएसपी श्वोताभ पांडेय ने बताया कि एक की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed