फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clash in post offices to get Aadhaar card made

Etah News: आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघरों में मारामारी

Wed, 31 Jul 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Clash in post offices to get Aadhaar card made
आधार कार्ड सेंटर के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बच्चों ​के साथ बैठे अ​भिभावक  - फोटो : आधार कार्ड सेंटर के बाहर अपनी बारी के इंतजार में बच्चों ​के साथ बैठे अ​भिभावक
एटा। आधार कार्ड बनवाने के लिए हर डाकघर में भीड़ का दबाव देखने को मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों के कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं, मारामारी जैसे हालात बने हुए हैं, इसके साथ ही भीड़ का दबाव अधिक होने के चलते कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में कचहरी रोड स्थित मुख्य डाकघर के परिसर से लेकर बाहर तक आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ हर दिन देखी जा रही है। उमस भरी भीषण गर्मी में बच्चों के साथ ही अभिभावक भी परेशान हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन भी लगानी पड़ रही है और प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद कार्ड बन पा रहे हैं। ऐसी ही स्थिति अरूणा नगर, गांधी मार्केट, पटियाली गेट पर भी बनी हुई है। जिले में 16 आधार केंद्र हैं, जहां पर लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन भीड़ का दबाव अधिक होने के चलते भीषण गर्मी में कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही भीड़ का दबाव शुरू हो जाता है और शाम तक ऐसी ही स्थिति बनी रहती है। जुलाई माह के शुरू से ही विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए और राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाने और राशन कार्ड की ई केवाईसी के लिए आधार बनवाए जा रहे हैं। इसकी वजह से पूरा महीना भीड़ भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिला मुख्यालय पर 8 बजे से ही सेंटर खोलने के आदेश
जिला मुख्यालय पर मुुख्य डाकघर, गांधी मार्केट और अरुणा नगर में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जाती है। इसके चलते डाकघर के उच्चाधिकारियों ने सुबह 8 बजे से लोगों के रहने तक आधार कार्ड बनाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed