फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   civic

वली मोहम्मद चौराहा पर पाइप लाइन लीकेज, दस हजार की आबादी प्रभावित

Wed, 23 Dec 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
वली मोहम्मद चौराहे पर लीकेज पानी की पाइप लाइन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कैलाश गंज रोड स्थित वली मोहम्मद चौराहा पर पानी की पाइप लाइन लीक हो गई है। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं आधा दर्जन मोहल्लों की दस हजार से ज्यादा लोग प्रभावित है। वहीं जलनिगम और नगर पालिका एक दूसरे पर लीकेज पाइप लाइन ठीक कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। दोनों विभागों की तकरार में कई मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

कैलाश गंज रोड स्थित वली मोहम्मद चौराहा पर पानी की पाइप लाइन चार दिन से पहले लीक हो गई थी। शिकायत के बाद भी लीकेज को न तो नगर पालिका ने और न ही जलनिगम ने ठीक कराया। लीकेज से हजारों लीटर पानी नालियों में बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं कई मोहल्ले के लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। पानी की पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से आस-पास जलभराव हो गया है। इसेस लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
दस हजार से अधिक लोग प्रभावित:
पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण दस हजार से अधिक लोग प्रभावित है। चार दिन से लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों परेशानी हो रही है।

--------------------------
---------------ो----------
इन मोहल्लों में नहीं आ रहा पानी:
कटरा मोहल्ला, आंशिक घंटाघर, बाबूगंज, कैलाश गंज, रेवाड़ी मोहल्ला, पटियाली गेट, मेहता पार्क।
---------वर्जन-----
वली मोहम्मद चौराहा पर पानी की पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से चार दिन से पानी बह रहा है। अभी तक ठीक नहीं हो पाया है।
- नवीन गुप्ता
-----------------
पानी की पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद हो रहा है। नगर पालिका व जलनिगम से अभी तक कोई ठीक करने नहीं आया है।
- रवी यादव
-----------------
तीन दिन से ज्यादा समय हो गया है। घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। जब नगर पालिका से पता किया तो पता चला कि पाइप लाइन लीकेज की वजह से पानी नहीं पहुंच रहा है।
- सुनील
------------------
चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कैलाश गंज में सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है।
- धीरेंद्र कुमार झां
-----------------
वली मोहम्मद चौराहे पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हुई हैं जिसे जलनिगम द्वारा ठीक किया जाएगा।
- सुरेश चंद्र वर्मा, जलकल प्रभारी, नगर पालिका
-----------------
जियो द्वारा केबिल बिछाने से पानी की पाइप लाइन टूटी है। लीकेज को नगर पालिका ठीक कराएगी।
- एएस भाटी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed