फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Circle rates of land and buildings will increase next month

Etah News: अगले महीने बढ़ जाएंगी भूमि-भवन की सर्किल दरें

Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Circle rates of land and buildings will increase next month
एटा। भूमि-भवन की सर्किल दरें अगले महीने से बढ़ जाएंगी। प्रस्तावित सूचियों पर 20 मई तक आपत्तियां ली जाएंगी। बाद निस्तारण कर नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय बाद 2023 में सर्किल दरें बढ़ाई गई थीं। पिछले साल कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस बार शासन का निर्देश मिलने के बाद सर्वे कर प्रस्तावित सूचियां तैयार कर ली गई हैं। इनमें 10 से लेकर 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। तीनों तहसीलों की प्रस्तावित सूचियों को तहसील मुख्यालय में लोगों के देखने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस पर लोग अपनी आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए 20 मई तक का समय दिया गया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन मुकेश कुमार सागर ने बताया कि सर्वे के आधार पर मूल्यांकन सूची को व्यावहारिक खरीद-फरोख्त के समतुल्य बनाने की कोशिश की गई है। इसको भी इस पर आपत्ति है, वो प्रस्तुत कर सकते हैं। इनका निस्तारण करने के बाद ही नई दरों को लागू किया जाएगा। उम्मीद है कि जून से नए सर्किल रेट पर ही रजिस्ट्री की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed