फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Christmas Day was celebrated in schools

स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस-डे

Wed, 23 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 23 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day was celebrated in schools
बुधवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित कई नाटक बच्चों ने प्रस्तुत किए। वहीं सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। सेंटा क्लाज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोहा।
विज्ञापन


माउंट लिट्रा स्कूल में प्रधानाचार्य अभिषेक मजूमदार ने बच्चों को प्रभूयीशू के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंगों को सुनाया। बच्चों ने भी प्रभू यीशू के जन्म से संबंधित मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। सेंटा क्लाज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को टॉफी व अन्य उपहार भेंट किये। विद्यालय प्रांगण में विशाल क्रिसमस ट्री सजाया गया। मैनेजर दीपक गुप्ता ने सभी का आभार जताया। किड्स केयर स्कूल माधोपुरी प्रभू यीशू का जन्मदिवस मनाया गया। बच्चों और शिक्षकों ने आकर्षक झांकिया सजाई। प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर आधारित कई नाटक बच्चों ने प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने प्रभू यीशू के जीवन पर कई रोचक प्रसंगों की जानकारी बच्चों को दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति वार्ष्णेय ने कहा कि प्रभू यीशू ने जीवन पर्यंत मानवता की शिक्षा दी। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे प्रभू से हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए। इस दौरान रीना राघव, कनक शुक्ला, ज्योति चौहान, रुचि कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed