फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chips of branded companies are becoming the choice of papad

ब्रांडेड कंपनियों के चिप्स पापड़ बन रहे पसंद

Fri, 04 Mar 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chips of branded companies are becoming the choice of papad
कासगंज में होली की बाजार खबर से संबंधित फोटो बाजार में एक दुकान पर सजे चिप्स, पापड़ एवं कचरी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। होली के पर्व को लेकर पापड़, चिप्स एवं कचरी का बाजार सज कर तैयार हो चुका है। बाजार में ऐसे पकवानों की 50 से अधिक वैरायटी मौजूद है। इनके रंग विरंगे लुक लोगों को आकर्षित कर रहे है। ब्रांडेड कंपनियों के चिप्स, पापड़ एवं कचरी लोगों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

रंगों के पर्व पर घर में आने वाले मेहमानों का स्वागत पकवानों से करने की परंपरा आज भी कायम है, लेकिन इसका स्वरूप आज काफी बदल चुका है। घरों पर गुजिया, आलू के पापड़, बेसन के सेब आदि तो आज भी तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही बाजार में बिक्री होने वाले सामान भी अतिथियों के स्वागत के पकवानों में शामिल हो चुके हैं। केला, चना, मैदा के पापड़, मैदा की कचरी, चावल की कटोरी, जाली, व्हील, साबूदाना का पापड़, चिप्स, जलेवी, चिप्स सहित 50 से अधिक वैरायटी बाजार में आ चुकी हैं। इनके रंग बिरंगे लुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। यदि इनकी कीमत की बात की जाए तो ये अधिक महंगे भी नहीं हैं। 60 रुपये किलो से इनकी कीमत शुरू हो जाती है। अधिकतम 200 रुपये किलो तक की है।
विज्ञापन

बढ़ रहे रोजगार के अवसर
होली के मौके पर रेडीमेड पकवानों की ओर रुझान बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बडेेेेे़ हैं। बड़ी संख्या में लोग इनको तैयार करते हैं। इसके साथ ही बिक्री के लिए भी बड़ी संख्या में लोग इनके स्टाल पर्व के मौके पर सजाते हैं। जिससे उनकी अच्छी खासी आय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed