फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child's condition worsens due to injection, admitted to medical college

Etah News: इंजेक्शन लगाने से बालक बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Child's condition worsens due to injection, admitted to medical college
एटा। अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ निवासी एक 12 वर्षीय बालक के कान में दर्द हुआ। परिजन अलीगंज में उसे एक क्लीनिक पर ले गए। जहां इंजेक्शन लगते ही बालक की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गांव दहेलिया पूठ निवासी राजेश ने बताया उनके 12 वर्षीय बेटे कार्तिक को सोमवार की शाम से कान में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को पत्नी के साथ बेटा अलीगंज के एक क्लीनिक पर दवा लेने गया। वहां चिकित्सक द्वारा कान देखने के बाद बेटे को एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, बेटे के मुंह से झाग आने लगा और वह बेहोश हो गया। उसने बताया कि क्लीनिक संचालक बेटे को लेकर सीएचसी पहुंचा। वहां से बेटे को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि कॉलेज में उसके बेटे का उपचार चल रहा है, लेकिन हालत ठीक नहीं है। पेट में दर्द की बात वह कह रहा है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आने पर मामले को दिखवाया जाएगा। क्लीनिक अपंजीकृत है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed