{"_id":"678e8649c265706caf084493","slug":"childrens-handicraft-and-painting-display-surprised-etah-news-c-163-1-sagr1016-128547-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बच्चों के हस्तशिल्प और चित्रकला प्रदर्शन ने चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बच्चों के हस्तशिल्प और चित्रकला प्रदर्शन ने चौंकाया
Mon, 20 Jan 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
एटा महोत्सव में क्राफ्ट एवं कला कंप्टीशन में चित्र बनातीं छात्राएं।
- फोटो : एटा महोत्सव में क्राफ्ट एवं कला कंप्टीशन में चित्र बनातीं छात्राएं।
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी-एटा महोत्सव में सोमवार को दोपहर के समय ग्रामीण क्राफ्ट एवं कला कंप्टीशन का आयोजन किया गया। बच्चों के हस्तशिल्प और चित्रकला के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने शुभारंभ किया। जितेंद्र कुमार शाक्य एवं कुंवरसेन शाक्य ने दीप प्रज्ज्वलन किया। अलग-अलग गांव से प्राथमिक विद्यालयों के 70 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बच्चों ने ग्रामीण परिवेश से संबंधित क्राफ्ट एवं चित्र बनाए। क्राफ्ट कंपटीशन में 48 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से खनक शर्मा प्रथम, रागिनी द्वितीय तथा जीशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में अमन प्रथम, आरुषि द्वितीय व प्रगति ने तृतीय स्थान पाया।
जनपद के विभिन्न गांव से कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। संचालन आरुषि शाक्य ने किया। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत, ग्रुप डांस, गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। संयोजक मधु कुशवाह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को पुरस्कृत किया। योगेश कुमार शाक्य एडवोकेट, शिप्रा शर्मा, धर्मेंद्र, जितेंद्र तोमर, संजय कठेरिया, श्याम बाबू आदि मौजूद रहे।