फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children reaching school risking their lives

जान खतरे में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

Tue, 13 Sep 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला इंदी के बच्चे जान खतरे में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं।अभिभावकों का कहना है कि दोनों गांवों को जोड़ने के लिए पक्का मार्ग नहीं है।वहां तक मार्ग बनाने के लिए एस्टीमेट बन गया है।

विज्ञापन
Children reaching school risking their lives
सकीट क्षेत्र में झाड़ियों के बीच से होकर स्कूल जाते नगला इंदी के बच्चे। - फोटो : ETAH

विस्तार

सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला इंदी के बच्चे जान खतरे में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। दरअसल, इस गांव का विद्यालय नगला पंक्षी में बना दिया गया। स्कूल गांव से एक किलोमीटर दूर है। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को झाड़ियों के असुरक्षित रास्ते से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय वर्ष 2008 में नगला इंदी के नाम से नगला पंक्षी में बना था। दोनों ही गांव मजरा जात सकीट में आते है। नगला इंदी में स्कूल के लिए जगह न मिलने के कारण ऐसा किया गया। बरसात के बाद हालात अधिक खराब हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि दोनों गांवों को जोड़ने के लिए पक्का मार्ग नहीं है। छात्र-छात्राओं को खेत पर बने मेड़ से स्कूल आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन

खेतों में फसल के अलावा किनारों पर झाड़ियां उगी हुई हैं। खतरा रहता है कि वहां बैठा कोई कीड़ा आदि बच्चों पर हमला न कर दे। ऐसे में जब तक बच्चे घर वापस नहीं पहुंचते हैं, मां-बाप को चिंता सताती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला इंदी से नगला पंछी तक ग्राम समाज की जमीन है। वहां तक मार्ग बनाने के लिए एस्टीमेट बन गया है। पास होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद भी विद्यालय तक कुछ दूरी रह जाएगी। उस जगह खेत वाले लोगों से बात की जाएगी, सहमति होने पर पूरा मार्ग बनवाया जाएगा।
सीमा यादव, प्रधान मजरा जात सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed