{"_id":"65d341e3d6f2c78ec70cb304","slug":"children-of-workers-will-study-in-atal-residential-school-etah-news-c-163-1-sagr1017-112908-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ेंगे श्रमिकों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ेंगे श्रमिकों के बच्चे
Mon, 19 Feb 2024 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की निशुल्क शिक्षा के लिए सरकार ने मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय खोले हैं। कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने जा रही है। इसमें 135 बच्चे शामिल होंगे।
शहर में स्थित प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में 25 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में बालक और बालिका वर्ग शामिल होंगे। कक्षा 6 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में 59 बालक और 26 बालिकाएं कुल 85 परीक्षार्थी हैं। जबकि कक्षा 9 के लिए 35 बालक और 15 बालिकाएं 50 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 21 फरवरी से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे, बच्चों के अभिभावकों अथवा परीक्षार्थियों को कॉल करके श्रम विभाग प्रवेश पत्र वितरित करेगा।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि निर्माण श्रमिक के रूप में काम करने वाले मजदूरों के बच्चे कई बार आर्थिक स्थिति एवं अन्य कारणों की वजह से अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय योजना की शुरुआत की है। श्रम विभाग में कम से कम तीन साल का पंजीकरण पूरा कर चुके श्रमिकों के बच्चे परीक्षा में भाग ले रहे हैं। बताया कि कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 25 फवरी को परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर दी जाएगी शिक्षा
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में सरकार सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर बच्चों को शिक्षित करेगी। आवास, वस्त्र, भोजन, स्कूल ड्रेस और किताबों आदि का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।