फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children at risk of HIV called for testing

Etah News: एचआईवी के खतरे वाले बच्चों को जांच के लिए बुलाया

Fri, 24 Mar 2023 04:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Mar 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Children at risk of HIV called for testing
एटा। वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई थी। इसके चलते चार बच्चों में एचआईवी होने का खतरा बन गया था। यहां वार्ड में भर्ती पांच बच्चों को एक सिरिंज से इंजेक्शन लगाने का आरोप था। इनमें से एक बच्ची एचआईवी से संक्रमित थी। इसके बाद बचाव के लिए चारों बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया था। एक माह बाद जांच करने के लिए शुक्रवार को इन बच्चों की जांच कराने के लिए परिजन को कॉल किए गए।
विज्ञापन

शहर निवासी सात वर्षीय बच्ची के पिता ने मार्च माह के प्रथम सप्ताह में मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों पर आरोप लगाया था कि एचआईवी पीड़ित बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद उसी सिरिंज से अन्य बच्चों को भी इंजेक्शन लगाए गए। शिकायत के बाद बच्चों को एचआईवी की प्रीकॉशन डोज शुरू कर दी गई थी। मामले में डिप्टी सीएम ने भी संज्ञान लिया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बच्चों पर लगातार नजर रखी जा रही है। एक माह होने पर शुक्रवार को एआरटी सेंटर के कर्मचारियों ने बच्चों की जांच के लिए उनके परिजन को कॉल की। परिजन ने शनिवार व सोमवार में जांच कराने के लिए आने की बात कही। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बच्चों की लगातार निगरानी की जा रही है। एक माह हो गया था इसलिए बच्चों की जांच के लिए कॉल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed