फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children are becoming victims of diarrhea and fever

Etah News: बच्चे हो रहे डायरिया व बुखार के शिकार

Fri, 02 Jun 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Children are becoming victims of diarrhea and fever
एटा। बदलते मौसम में बच्चों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ रही है। वह डायरिया, बुखार और वायरल की चपेट में आने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 25 से अधिक डायरिया और उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं बीस से 25 तक बुखार के पीड़ित भी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बार-बार मौसम में हो रहे बदलाव को इसका कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम का प्रभाव सबसे अधिक बच्चों पर पड़ता है। क्यों कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस मौसम में रोटा वायरस के संक्रमण से बच्चों को डायरिया हो जाता है। रोटा वायरस से ग्रसित बच्चे, बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द जैसी समस्या से परेशान हो जाते हैं। यह परेशानी करीब एक सप्ताह तक बनी रहती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजीडेंट डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि बच्चों के शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर बार-बार उल्टी या दस्त हो रही है तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखें। पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस, जिंक का घोल पिलाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके पास ओपीडी में 27 बच्चे डायरिया व 24 बच्चे बुखार से पीड़ित पहुंचे। जहां दो बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि तीन बच्चे दो दिन पहले से भर्ती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी सिंह ने बताया कि रोटा वायरस में बच्चों को पहले बुखार आता है और इसके बाद वह डायरिया के शिकार हो जाते हैं। यह वायरस गर्मी के मौसम में सक्रिय होता है। चिकित्सक को बिना दिखाए बच्चों को किसी भी प्रकार की दवा न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed