{"_id":"6a1b356fa47e00925c0de285","slug":"children-and-the-elderly-are-suffering-from-the-heat-and-the-nicu-ward-is-full-etah-news-c-163-1-eta1004-151334-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गर्मी की चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग, एनआईसीयू वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गर्मी की चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग, एनआईसीयू वार्ड फुल
Sun, 31 May 2026 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 31 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बीमार नवजात। संवाद
एटा। गर्मी की चपेट में आकर बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। बाल रोग विभाग में डायरिया के सबसे अधिक बच्चे भर्ती थे, जिसकी वजह से वार्ड तक फुल हो गया है। वहीं एसएनसीयू और एनआईसीयू वार्ड भी फुल चल रहा है। यहां नवजात को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में शनिवार को 250 बीमार बच्चों को उपचार दिया गया। सबसे अधिक डायरिया, उल्टी व दस्त के साथ बुखार पीड़ित बच्चों का इलाज किया गया। शनिवार को अति गंभीर 35 बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही नवजात बच्चों को भी एसएनसीयू और एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। नवजात बच्चों में पीलिया, वजन कम होना, डायरिया आदि से पीड़ित 10 बच्चों को एनआईसीयू में भर्ती किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि कुछ नवजात समय से पहले पैदा हो जाते हैं जिनका वजन बहुत कम रहता है। इसके साथ ही पीलिया समेत अन्य बीमारी के बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही ओपीडी में डायरिया से पीड़ित बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। गर्मी की वजह से बच्चों में डायरिया की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं।