फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   child playing outside house drowned in pit in etah

UP: दर्दनाक घटना...घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का मासूम गड्ढे में डूबा, इकलाैते बेटे की माैत से मचा कोहराम

Sun, 12 Oct 2025 08:38 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 12 Oct 2025 08:38 AM IST
सार

बच्चा घर के बाहर नाली के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह काफी आगे चला गया और पैर फिसलने से नाली के पास ही बने गड्ढे में गिरकर डूब गया। जानकारी होने पर परिजन उसे गड्ढे से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
child playing outside house drowned in pit in etah
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में ढाई वर्ष का बालक शनिवार सुबह खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास चला गया। यहां पैर फिसलने से उसमें गिरकर डूब गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली में यह हादसा हुआ। परिजन और अन्य लोग जब तक पहुंचे और बालक को निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में मातम पसर गया और घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव असरौली निवासी गोविंद ने बताया कि पुत्र लोकेश शनिवार सुबह घर के बाहर नाली के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह काफी आगे चला गया और पैर फिसलने से नाली के पास ही बने गड्ढे में गिरकर डूब गया। जानकारी होने पर उसे बाहर निकाला और निजी वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद लोकेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गोविंद ने बताया कि लोकेश बड़ा था। इससे छोटे 6 माह की पुत्री है।
विज्ञापन


बेटे को खोजने के लिए देखा सीसीटीवी कैमरा
शनिवार सुबह जब बालक काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले मगर कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद घर के बाहर नाली के पास बने गड्ढे में देखा तो बालक नजर आया। मृत बालक के पिता गोविंद और मां रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रहे हैं। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस गांव पहुंच गई मगर परिजन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed