फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   child even after eight years of marriage couldn't tolerate such taunts Committed suicide

UP: शादी के आठ साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा, ससुराल में ऐसे ताने...बर्दाश्त न कर सकी; फंदे पर लटककर दे दी जान

Tue, 11 Feb 2025 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संंवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 12:57 PM IST
सार

संतान न होने के कारण ससुरालीजन ताने मारते थे। इस वजह से विवाहिता ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।
 

विज्ञापन
child even after eight years of marriage couldn't tolerate such taunts Committed suicide
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा के थाना अलीगंज में हिमांशु यादव निवासी चौहट्टा थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद ने बहनोई राहुल यादव सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बहन के कोई संतान न होने पर बहनोई ने सब लोगों के साथ मिलकर ताने मारते हुए प्रताड़ित किया। जिसकी वजह से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


हिमांशु यादव ने बताया कि बड़ी बहन सीमा का परमानंद और छोटी बहन रुचि का विवाह राहुल यादव निवासी विथरा से 2016 में किया था। सीमा के तीन संतान है और रुचि के पास कोई बालक नहीं है। कई बार इलाज भी कराया गया लेकिन संतान नहीं हुई। बहनोई राहुल व परिवार के अन्य लोग उसके साथ क्लेश करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार हमने राहुल व उनके परिवार वालों को समझाया लेकिन, यह लोग नहीं माने।
विज्ञापन


8 फरवरी को इन लोगों ने संतान न होने का ताना देकर रुचि को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित कर दिया कि, उसने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके लिए उकसाने में बहनोई राहुल, ससुर जोगेंद्र सिंह, सास लीला देवी, जेठ करन सिंह, रुस्तम और प्रवेश कुमार जिम्मेदार हैं। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed