फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child dies due to truck collision, villagers jammed

ट्रक की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 02 Mar 2022 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to truck collision, villagers jammed
नाजिरपुर में सड़क दुर्घटना के बाद लगा जाम ।संवाद - फोटो : ETAH
सकीट। सकीट औंछा मार्ग पर गांव नाजिरपुर चौराहा के पास मैनपुरी की तरफ से आते एक ट्रक ने आठ वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव नाजिरपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। बुधवार को दोपहर के समय शिवशंकर का आठ वर्षीय पुत्र अंशुल परिजन के साथ भागवत सुनने गया था। इस दौरान वह सड़क पार कर रहा था तभी मैनपुरी की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रक की टक्कर लगते ही अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और ट्रैक्टर आदि खड़े करके सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। इस बीच एक घंटे तक जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया ट्रक की टक्कर से बालक की मौत हुई है। ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed