{"_id":"f28915a5c86ed131d284694c38ea03f7","slug":"child-abduction-the-villagers-planted-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का अपहरण, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का अपहरण, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल जा रहे बच्चों के अपहरण की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की जीप से एक संदिग्ध युवक को खींचकर जमकर पीट दिया। पुलिस के विरोध करने पर जीप में पथराव किया। पीएसी के साथ एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे मामले में एसओ की लापरवाही बताई। एसओ, सीओ का पुतला फूंका। इनका आरोप है कि एसओ के लापरवाही के चलते बदमाश भागने में सफल रहे।
बागवाला थाना क्षेत्र के गांव बैरी निवासी अतिवीर के दो लड़के अभिषेक (07) आशेख (05) गुरुवार सुबह करतला स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे ईशेपुर के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने दोनों को चरी के खेत में खींचने का प्रयास किया। अभिषेक को अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया। जबकि आशेख भाग निकला और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। बदमाशों की अफवाह से परिवारीजनों के साथ आसपास के गांव नगला बिहारी, गढ़ी, नगला लक्ष्मन, सरमनपुर, सिकंदरपुर, भलाईपुर, बरौली, करतला, पैंदापुर, सराय आदि गांव के लोग पहुंच गए। तभी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद बालक अभिषेक खेतों से बरामद हो गया, लेकिन बदमाश नहीं मिले। पुलिस द्वारा बदमाशों की सघन तलाश न करने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने करतला चौराहा पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एएसपी विसर्जन सिंह, एसडीएम अजीत कुमार अज्ञैर एसओ पहुंचे। दो घंटे बाद एएसपी ने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। जाम खुलने के बाद वहां से एक अज्ञात युवक गुजर रहा था। जिसे ग्रामीणों ने बदमाश बताकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जीप में बैठा लिया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को खींच लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने किसी तरह से युवक को छुड़ाया, तो ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। इन लोगों ने पुलिस की जीप पर ही पथराव कर दिया। पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
पागल था युवक, जिसे बदमाश समझा
पुलिस की मानें तो जिस युवक को ग्रामीणों ने पीटा, वह पागल था और उसके पास सर्टिफिकेट भी है। घायल ने अपना नाम प्रेमपाल निवासी तिमनपुन कुरावली मैनपुरी बताया। वह बहन कमलेश के घर गंाव बरौली आ रहा था। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
कई दिनों से गांव में आ रहे हैं बदमाश
ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से गांव में बदमाश आ रहे हैं। आए दिन फायरिंग की घटनाएं भी हो रही हैं। इससे जहां क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। वहीं शिकायतों और सूचना के बाद भी थाना पुलिस इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही।