फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chhah din mein aae das hajaar aavedan

छह दिन में आए दस हजार आवेदन

Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
chhah din mein aae das hajaar aavedan
उज्ज्वला योजना: - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गरीबों का रसोई गैस पर खाना बनाने का सपना साकार होने जा रहा है। उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदकों की भीड़ गैस एजेंसियों पर लग रही है। लोगों के उत्साह का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी योजना को शुरू हुए 6 दिन ही हुए हैं और 10 हजार से अधिक आवेदन जाम हो चुके हैं।  
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धुआं रहित चूल्हे के लिए  एक मई को बलिया से उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। योजना का शुभारंभ होने के साथ ही जिले में भी आवेदन जमा होने लगे। नगर में मां चामुंडा गैस एजेंसी एवं कर्तव्य भारत गैस एजेंसी पर बुकिंग हो रही है। लोगों की भीड़ को देखते हुए एजेंसी संचालक के हाथ पांव भी फूलने लगे हैं।  अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस की मदद तक लेनी पड़ रही है। लोगों ने पीएम के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन





अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन वाले होंगे पात्र
कासगंज। उज्जवला योजना के तहत आवेदन के लिए अंत्योदय एवं पात्र राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वाले ही पात्र होंगे। जिन परिवारों के पास पहले से गैस कनेक्शन होगा वह इस योजना के लिए अपना आवेदन नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



योजना के तहत अभी आवेदन जमा किए जा रहे है। जो भी आवेदन जमा हो जाएंगे उनकी पूरी जांच होगी। जांच के बाद जो भी पात्र होंगे उनको मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। 
                              -देव प्रकाश प्रबंधक कर्तव्य भारत गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed