फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Checking in Police Recruitment to be Conducted Using Electronic Device Trackers

Etah News: आरक्षी भर्ती में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस ट्रैकर से होगी चेंकिंग

Thu, 04 Jun 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Checking in Police Recruitment to be Conducted Using Electronic Device Trackers
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में मौजूद एसपी डॉ. इलामारन।
एटा। जिले के 11 केंद्रों पर 8 से 10 जून तक होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी साथ ही कड़ी जांच के साथ अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रोनिक डिवाइस ट्रैकर की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी इलामारन ने बताया कि जिले में 8, 9 व 10 जून को आयोजित होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा 11 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है। परीक्षा में कुल 3120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। सेंटर के आसपास कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं जा सकेगा। बायोमेट्रिक चेकिंग होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्विंलांस और साइबर टीम को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed