फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chayanit lekhapaalon ka ees intar kaalej mein prashikshan shuroo

चयनित लेखपालों का एएस इंटर कालेज में प्रशिक्षण शुरू

Mon, 04 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 04 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
chayanit lekhapaalon ka ees intar kaalej mein prashikshan shuroo
नवनियुक्त लेखपालों का प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम अजय यादव ने कहा है कि लेखपाल राजस्व विभाग की अहम कड़ी है। नवनियुक्त लेखपालों को एक वर्षीय प्रशिक्षण के बाद करम करे निष्ठा एवं लगन से करना है। डीएम ने नई राजस्व संहिता के नियम की बुकलेट नवनियुक्त लेखपालों को देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

डीएम अजय यादव सोमवार को अविनाशी सहाय इंटर कालेज में नवनियुक्त लेखपालों के एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे। डीएम ने कहा कि लेखपालों द्वारा जनहित में अनेक काम भेदभाव के बिना करते हैं। डीएम ने चयनित लेखपाल प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त कर उनको शासकीय सेवा में आने की बधाई देते हुए मार्गदर्शन किया। एडीएम प्रशासन सतीश पाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी नवनियुक्त लेखपाल उपस्थित रहें। एसडीएम संजीव कुमार ने नवनियुक्त लेखपालों को प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। मोहम्मद अवेश, भूलेख लिपिक राजेंद्र सिंह, नवनियुक्त लेखपाल श्याम सिंह, कुलदीप भारद्वाज, राजबहादुर, सतेंद्र, पुष्पेंद्र, रंजना, सौरभ चौहान समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


परिचय सत्र के दौरान पता चला कि चयनित लेखपाल उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। लेखपाल बीएससी., बीएड., एमकाम. एमए. एलएलबी. एमबीए., एमसीए., एमएससी., बीटीसी., एमफिल., बीटेक और महिला लेखपाल ग्रेजुएट हैं। एक लेखपाल प्रशिक्षणार्थी जो एमटेक की योग्यता रखता हैं, पॉलीटेक्निक कॉलेज में फैकल्टी थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed