फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Changing weather has increased the number of patients with breathing and chest pain.

Etah News: बदलते मौसम से बढ़े सांस और सीने में दर्द के मरीज

Wed, 05 Nov 2025 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Nov 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Changing weather has increased the number of patients with breathing and chest pain.
मेडिकल कॉलेज के टीबीसीडी विभाग में मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मौसम में बदलाव सांस और हृदय के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट (टीबीसीडी) में हर रोज 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को करीब 80 मरीजों ने सांस, सीने में दर्द का उपचार लिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर टीबीसीडी में सुबह 9 बजे से ही मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी के दौरान करीब 80 मरीजों को चिकित्सकों ने उपचार दिया। डॉ. शिवांक ने बताया कि मौसम बदलने के साथ सांस के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
विज्ञापन

हवा में धूल व धुएं की मात्रा बढ़ने से फेफड़ों की सूजन और सांस नलियों में जकड़न की समस्या गंभीर हो गई है। मरीजों को सांस फूलना, खांसी, गले में जलन और सीने में दर्द जैसी शिकायतें हो रही हैं। वहीं कुछ मरीज अस्थमा का भी उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें उपचार के साथ सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
- गुनगुना पानी पिएं।
- धूल और धुएं में जाने से बचें।
- बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग करें।
- फास्ट फूड से परहेज करें।
- नियमित दवा का सेवन करें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed