फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chairman unopposed on 60 committees, voting on six

Etah News: 60 समितियों पर अध्यक्ष निर्विरोध, छह पर हुआ मतदान

Sun, 19 Mar 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chairman unopposed on 60 committees, voting on six
एटा। साधन सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को हुआ। इस दौरान सत्तापक्ष का दबदबा देखने को मिला। 60 समितियों पर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकि छह पर पुलिस सुरक्षा में मतदान कराया गया। इनमें से पांच का परिणाम आ गया। जबकि एक पर चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


रविवार को समितियों पर चुने गए वार्ड के डायरेक्टरों द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करना था। इस दौरान जिले की 60 समितियों पर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं 65 समितियों पर उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हो गया। सकीट के हरचंदपुर कलां व जलेसर क्षेत्र के महानमई अध्यक्ष पर भीकम सिंह व अनीता सिंह के बीच मुकाबला हुआ। जहां अनीता विजयी हुईं। पोंडरी में अध्यक्ष पद के लिए वरुण, लोधीकुमार व राकेश के मध्य चुनाव हुआ। यहां लोधीकुमार अध्यक्ष चुने गए। नूंहखास में गुंजन व रामवीर के मध्य चुनाव हुआ। जिसमें गुंजन ने जीत हांसिल की। भोजपुर में श्याम सुंदर मिश्रा व रामू चौहान के बीच मतदान हुआ।
विज्ञापन

श्याम सुंदर मिश्रा का कहना है कि मतदान के बाद परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उन्हें विजयी बताया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही चुनाव निरस्त करने की घोषणा दोबारा चुनाव कराने की बात कह दी गई। निधौलीकलां पर अध्यक्ष विरमा देवी व रामकृष्ण के मध्य चुनाव हुआ। वहीं विरमा देवी ने जीत हासिल की। वहीं चुनाव के दौरान गहमा गहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed