फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake $20,000 Gift Offer: Cyber Fraudsters Dupe Agra Woman of 5.5 Lakh

विदेशी दोस्त के इरादों का न लगा अंदाजा: 20 हजार डॉलर का लालच, युवती ने गंवाए 5.5 लाख रुपये; FIR हुई दर्ज

Thu, 08 Oct 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद 20 हजार डॉलर का गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने महिला को फर्जी बैंक अधिकारियों के कॉल करवाए। क्राइम ब्रांच द्वारा डॉलर रोकने का डर दिखाकर अलग-अलग खातों और क्यूआर कोड के जरिए महिला से करीब 5.5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
 

विज्ञापन
Fake $20,000 Gift Offer: Cyber Fraudsters Dupe Agra Woman of 5.5 Lakh
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 साइबर अपराधी ने सिकंदरा थाना क्षेत्र की महिला को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया। उपहार के रूप में उसके पास 20 हजार डॉलर भेजने का दावा किया। अगले दिन से महिला के पास फर्जी बैंक अधिकारियों के कॉल आने लगे। इसके बाद आरोपी ने रकम क्राइम ब्रांच टीम के रोकने का हवाला देकर बहाने से अलग-अलग खाताें में करीब 5.5 लाख रुपये स्थानांतरित करवा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिकंदरा निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उनकी बातचीत अंशू यादव से हुई। सोशल मीडिया पर अंशू से मुलाकात हुई थी। बातचीत के बाद उसने उपहार स्वरूप उनको 20 हजार डॉलर रुपये भेजने की बात कही। अगले दिन सुभा राय के नाम से संदेश आए। इसके बाद कई नंबरों से खुद को बैंक अधिकारी बता बात की गई। अंशू ने कॉल कर कहा कि उनके भेजे डाॅलर क्राइम ब्रांच टीम ने रुकवा दिए हैं। उन्हें निकालने के लिए खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बातों में आकर आरोपी के बताए गए खाताें और क्यूआर कोड पर करीब 5.5 लाख रुपये भेज दिए। रकम नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत की गई। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed