{"_id":"695411b3b0a2ff29ec07c912","slug":"cdpo-suspended-for-negligence-in-distribution-of-nutrition-etah-news-c-163-1-eta1002-144199-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुष्टाहार वितरण में लापरवाही पर सीडीपीओ निलंबित किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुष्टाहार वितरण में लापरवाही पर सीडीपीओ निलंबित किए गए
विज्ञापन
एटा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में पुष्टाहार वितरण में लापरवाही बरतने पर सकीट विकासखंड की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मधुबाला वार्ष्णेय को शासन से निलंबित कर दिया गया है। मुख्य सेविका पूजा सारंग को इस पद का प्रभार दिया गया है।
अक्तूबर माह का अनुपूरक पुष्टाहार 18 दिसंबर को सकीट परियोजना पर उपलब्ध करा दिया गया था लेकिन निर्धारित समय सीमा 24 दिसंबर तक इसका वितरण आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं किया गया। इस बीच नवंबर माह की आपूर्ति लेकर वाहन भी परियोजना कार्यालय पहुंच गया।
आरोप है कि सीडीपीओ ने पोषाहार की अनलोडिंग कराने से इनकार कर दिया और वाहन को वापस भेज दिया। पोषाहार आपूर्ति करने वाली फर्म ने पूरे प्रकरण की सूचना निदेशालय को दी जिसके बाद मामला उजागर हुआ। लाभार्थी पोषाहार से वंचित रह गए और अगले माह की आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग की निदेशक ने सीडीपीओ को निलंबित कर दिया है। जांच लखीमपुर खीरी के जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई है। एटा के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सीडीपीओ पर हुई कार्रवाई के बाद रिक्त हुए पद पर मुख्य सेविका पूजा सारंग को कार्यभार सौंपा गया है। फिलहाल वह सभी कार्यों का संचालन करेंगी।