फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cash and household items burnt in fire

Etah News: आग लगने से नकदी और घरेलू सामान जला

Wed, 31 Jul 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 31 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Cash and household items burnt in fire
आग लगने के दौरान जले रुपये दिखाता पीड़ित। - फोटो : आग लगने के दौरान जले रुपये दिखाता पीड़ित।
जलेसर। सकरौली क्षेत्र के गांव वारासमसपुर में मगंलवार की रात को घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें तीन लाख रुपये की नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गांव वारासमसपुर निवासी दीनदयाल ने बताया उनके यहां मकान का निर्माण हो रहा है। लिंटर पर मकान पहुंच गया है। ऐसे में कर्ज लेकर तीन लाख रुपये लाए थे लिंटर डलवाने की तैयारी की जा रही थी। बताया मंगलवार की रात को घर के टिनशेड में परिवार के साथ सो रहा था। तभी अचानक घर में से आग की लपटे उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और पड़ोस के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सभी लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी की आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घर में लगी भीषड़ आग में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दीनदयाल ने बताया कि आग में घरेलू सामान के साथ घर के लिंटर के लिए कर्ज पर लाए हुए तीन लाख रुपये की नकदी और आभूषण भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed