फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   case registered against former block pramukh and his wife and sons for embezzling 1.80 crore In Etah

Etah: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने पत्नी व बेटों के साथ मिल हड़पे पौने दो करोड़, मुकदमा दर्ज; जमीन सौदे का मामला

Sun, 15 Oct 2023 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 07:10 PM IST
सार

एटा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर पत्नी व बेटों के साथ मिलकर पौने दो करोड़ हड़पने का आरोप है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जमीन सौदे का मामला है। 

विज्ञापन
case registered against former block pramukh and his wife and sons for embezzling 1.80 crore In Etah
कोतवाली देहात, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह यादव इनकी पत्नी मिथलेश देवी और पुत्र विक्रांत व लालू निवासीगण श्याम विहार कॉलोनी के खिलाफ 1.80 करोड़ रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि जमीन का सौदा किया था। इसके बाद रकम ले ली और बाद में बैनामा नहीं किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पीएसी छावनी के पास मारहरा रोड निवासी परमसुखपाल सिंह की ओर से चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव सुन्ना सिहोरी के पास 12 बीघा खेत का सौदा श्याम विहारी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पर बैठकर 4 अगस्त 2014 को किया था। तब मुझसे संस्था के खाते में 1.80 करोड़ रुपये देने को कहा गया। इसके बाद 39 लाख रुपये खाते में दिए। जबकि 69 लाख रुपये नकद भुगतान किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल बेटा: मां पर सिलबट्टे से तब तक किए थे वार...जब कि मर न गई, पुलिस के सामने उगली हकीकत तो सुन कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तयशुदा जमीन का बैनामा नहीं किया गया, तब रकम मांगी। आरोप है कि इसके बाद फरवरी 2023 में श्याम सेवा संस्थान का 48 लाख का एक चेक दिया गया। जिस पर 25 अगस्त 2023 तिथि डाली गई थी। जबकि चेक बैंक में लगाया गया तो फर्जी पाया गया, जो जानबूझकर धोखाधड़ी की गई है। बता दें कि इससे पहले भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप कर मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। इस मामले में कितनी सच्चाई है, पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed